Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में किश्त के रुपयों को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

Hapur News : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक कस्बे में सोमवार देर रात किश्त के रुपयों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान मय फोर्स मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में अतिरिक्त पुलिस गश्त शुरू कर दी गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस की अपील

थाना प्रभारी मनोज बालियान ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद गांव में तनाव

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने के कारण पुलिस ने अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें