Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का वीडियो वायरल, ये किया जा रहा दावा

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के वृंदावन में रहने वाले संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महाराज जी के पूरे शरीर में सूजन है और दोनों हाथों पर पट्टी बंधी है, और वे अस्पताल में भर्ती हैं।

भक्त का सवाल और महाराज जी का जवाब

एक भक्त ने एकांतिक वार्तालाप में महाराज जी से इस वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया। भक्त ने कहा कि पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर आपके अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैल रही है। इस पर प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया—”देखिए, तीन दिन से हम भी बड़े जोरों से एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं। एकांतिक भी तो देख लेना चाहिए। हमें लगता है कि ये मोबाइल ही झूठ बोलवाता है।”

अनुयायियों ने ली राहत की सांस

महाराज जी के इस जवाब के बाद उनके अनुयायियों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को नज़रअंदाज़ करने की अपील की। भक्तों का कहना है कि महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपने प्रवचन एवं वार्तालाप कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अफवाहें

यह वीडियो पुराना है या एडिटेड, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन महाराज जी के जवाब से साफ है कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का कोई आधार नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें