उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बीच सड़क पर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मारपीट में कुछ व्यक्तियों और युवकों द्वारा महिलाओं से मारपीट की जा रही है, जिसमें महिलाएं चोटिल भी हुई हैं।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवकों द्वारा एक परिवार की महिलाओं को पीटा जा रहा है। महिलाओं का शोर सुनकर मौके पर मोहल्ले के काफी संख्या में लोग जमा हो जाते हैं, जो बीच-बचाव कराते हैं। इसके बाद मारपीट करने वाले आरोपी महिलाओं से अभद्रता भी करते हैं और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो जाते हैं।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img