उत्तर प्रदेश : हापुड़ में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में स्वॉट टीम और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दिल्ली से चोरी की गई दो कार के अलावा दो तमंचों को भी बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक पारस मलिक अपनी टीम व कोतवाली नगर की पुलिस टीम संदिग्ध लोगों की चैकिंग में लगी हुई थी। तभी चितौली रोड पर भट्ठे के पास में कुछ संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी फरार होने लगे। पुलिस टीमों ने घेराबंदी करते हुए मौके से चार आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे शातिर वाहन चोर हैं और उन्होंने कुछ समय पहले ही दिल्ली के अशोक नगर थाना क्षेत्र से एक थार को चोरी किया था। जिसको बिक्री करने के लिए वे लोग हापुड़ में आए थे। पुलिस टीमों ने आरोपियों की निशानदेही पर अशोक नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थार कार और एक आई-20 कार को बरामद कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के मोहल्ला डाक बंगला निवासी रहीस उर्फ जानी उर्फ मोहम्मद जानू, दिल्ली राज्य के अमन विहार के किराड़ी सुलेमान नगर निवासी दानिश मलिक, कोलकाता राज्य के थाना गार्डन रिच रोड के बंगला बस्ती नियर जिलानी गैराज निवासी शेख नदीम और नगर के मोहल्ला रफीक नगर निवासी शहजाद शामिल हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं ¹ ² ³।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img