Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ़-स्याना मार्ग पर सालारपुर इंटर कॉलेज के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में नगर निवासी वीरेंद्र कुमार (करीब 37 वर्ष) और जनपद बुलदंशहर के बुकलाना निवासी सोनू (करीब 25 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, सोनू का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

वीरेंद्र कुमार गांव जैतौली में परिषदीय स्कूल में अध्यापक थे। वह मंगलवार की दोपहर बाद किसी काम से बाइक पर सवार होकर गए थे। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गढ़-स्याना मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

सोनू के साथ बाइक पर सवार उनका साथी अतुल निवासी बुकलाना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने सोनू और वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अतुल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।

मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन व दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वीरेंद्र की बहन बबीता परिजनों के साथ सीएचसी पहुंच गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। घायल को मेरठ के अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें