Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर, नकदी और हथियार बरामद

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : जनपद की स्याना कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीती देर रात चौकी सराय नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान आरोपी बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से चोरी किया गया एक ट्रैक्टर, 2500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप, अवैध हथियार और चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं।

बरामदगी के विवरण में एक महिंद्रा ट्रैक्टर, एक बुलेरो पिकअप, 2500 रुपये नकद, दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चोरी करने के उपकरण जैसे एक पेचकस, एक प्लास और एक सरिया (सब्बल) भी जब्त किए गए हैं।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनय उर्फ तोता पुत्र जवाहर सिंह निवासी ग्राम उदयपुर, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ और सोहनपाल उर्फ सोनू पुत्र बिजेंद्र निवासी ग्राम नंगला चंदपुरा, थाना बीबीनगर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। दोनों ही शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनका लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें लूट, हत्या और चोरी जैसे अपराध शामिल हैं। वे चोरी या लूट से बरामद रुपयों को आपस में बांट लेते थे।

एसपी ने बताया कि इन अभियुक्तों ने हाल ही में स्याना थाना क्षेत्र के नवीन मंडी में स्थित दुकानों से डीवीआर और गल्ले से कुछ रुपये चोरी किए थे, जिसके संबंध में थाना स्याना में एक मामला दर्ज है। इसके अलावा, उन्होंने स्याना कस्बे से एक महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी करने की घटना को भी अंजाम दिया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में स्याना कोतवाली पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है और आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, सुमित कुमार, नीरज मलिक, हेड कांस्टेबल मोहम्मद शाहिद, अमित भड़ाना, कांस्टेबल श्रवण कुमार, रूप सिंह और अमन पंवार शामिल रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें