उत्तर प्रदेश : गड्ढे में धंसकर पलटा ईंटों से भरा ट्रक, दो लोग घायल

Ghaziabad News : गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्यायखंड एक में रविवार को ईंटों से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले राहुल और सुमना ईंटों के नीचे दबकर घायल हो गए। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार ट्रक न्यायखंड एक में एक निर्माण स्थल पर जा रहा था। सोसायटी गेट के पास मोड़ लेते समय सड़क पर बने गड्ढे में ट्रक का पिछला पहिया धंस गया। चालक ने नियंत्रण करने की कोशिश की, लेकिन ट्रक डिवाइडर की ओर पलट गया। उसी दौरान सड़क किनारे धूप में खड़े राहुल और सुमना को संभलने का मौका नहीं मिला और वे ईंटों के नीचे दब गए। उनके साथ मौजूद तीन अन्य लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ईंटें हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कराया और मलबा हटवाया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पहले निर्माण कार्य के चलते सड़क खोदी गई थी। मरम्मत के नाम पर ठेकेदार ने केवल मिट्टी डालकर गड्ढा भर दिया था, जिसमें पानी भी भरा हुआ था। इसी कारण हादसा हुआ।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक के पास किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके चलते ट्रक को सीज कर दिया गया है। घायलों या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img