Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर से कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारा लगाने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत व 18 घायल

Bulandshahr News :(अवनीश त्यागी) कस्बा सिकंदराबाद से कावड़ यात्रियों की सेवा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक टिहरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।उत्तराखंड के टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर क्षेत्र में हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौके मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मस्क़त के साथ रेस्क्यू किया। घायलों का उपचार कराने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक UP-13-BT-8739 में कुल 21 लोग सवार थे। सभी यात्री बुलंदशहर के सिकंद्राबाद के सैनियों की बड़ी चौपाल मोहल्ला कास्तवाडा के रहने वाले थे। सभी लोग ट्रक में सवार होकर कांवड़ यात्रियों की सेवा करने उत्तराखंड गए थे। गंतव्य स्थान पर पहुंचने से पहले ही टिहरी में हादसा हो गया। सूचना मिलते ही नरेंद्रनगर के प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसे 4 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। SDRF और स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की।

ये हुए हादसे का शिकार

सभी 18 घायलों को तत्काल उपचार के लिए फकोट के स्थानीय अस्पताल और एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में विक्की, सुनील सैनी और संजय की मृत्यु हो गई। घायलों में ईश्वर सैनी, अतर सिंह, रवि, कुलदीप गिरी, झम्मन सिंह, बनवारी, मुकेश मित्तल, प्रेम सिंह, जुगनू, तुषार प्रजापति, भजन लाल, लेखराज, टिंकू, मूलचंद, राहुल, नकुल, बिशन और विनीत शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें