Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : चावल व्यापारी से मारपीट के मामले में व्यापारियों ने एसपी से की मुलाकात, 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर दी बड़ी चेतावनी

Hapur News : हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड पर रविवार रात चावल व्यापारी और उसके पुत्र समेत चार लोगों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है। इस मामले में संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बाजार बंद किया जाएगा। एसपी ने निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पक्का बाग निवासी मनोज कुमार गर्ग ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 18 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान से अपने मित्र योगेश प्रोपर्टी डीलर से मिलने फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी के पास पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद राहुल शर्मा, अमन मोमोज, एनडी शर्मा उर्फ नितिन शर्मा, अंशुल और सागर ने उन्हें रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें खींचकर केले गोदाम वाली गली में ले जाकर मारपीट की। इस दौरान उन्हें बचाने पहुंचे उनके पुत्र शुभम गर्ग और कलेक्टर गंज निवासी अमन चौधरी के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल, मनीष मक्खन, राजीव गर्ग सहित अन्य व्यापारियों ने एसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। व्यापारियों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने व्यापारी की सोने की चेन और नकदी भी लूट ली तथा जान से मारने का प्रयास किया गया, जबकि पुलिस ने केवल साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाते हुए थाना प्रभारी विनोद पांडेय को आवश्यक निर्देश दिए।

सोमवार सुबह इस मामले की जानकारी मिलने पर संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल, मनीष मक्खन, राजीव गर्ग, अमन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, अंकित अग्रवाल, सुनील जैन, मनोज कंसल, यशु चौधरी, चेतन, कपिल अग्रवाल समेत अनेक व्यापारी मौके पर मौजूद रहे और एकजुट होकर कार्रवाई की मांग की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें