उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस व्यापारी गोष्ठी में व्यापारियों ने रखी अपनी बात, ट्रैफिक रूट डाइवर्जन में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखने का दिया सुझाव

Hapur News : शनिवार को पुलिस व्यापारी गोष्ठी में संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले और महामंत्री संजय अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन से शिवरात्रि पर्व पर ट्रैफिक रूट डाइवर्जन में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखने का सुझाव दिया।

ये रहे मौजूद

उन्होंने बताया कि जीएसटी के ई-वे बिल से आने वाले माल पर समय सीमा अंकित होने के कारण वाहन को निर्धारित अवधि के अन्दर ही गंतव्य स्थान पर पहुंचना होता है। इस दौरान मीटिंग में पुलिस और व्यापार जगत के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें शिवलाल सिंह, छवि राम, राकेश सिंह तोमर, संजय डाबर, दीपक बंसल, अमित आढ़ती और गौरव गोयल आदि शामिल थे।

व्यापारियों ने निम्नलिखित सुझाव दिए

1. वाहनों के लिए उचित व्यवस्था : हापुड़ में आने वाले वाहनों के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि व्यापार पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

2. कावर यात्रा के दौरान वाहन रूट डाइवर्जन : कावर यात्रा के दौरान वाहन रूट डाइवर्जन 2 या 3 दिन ही किया जाए।

3. माल वाहक वाहनों को नहीं रोका जाए : छिजारसी पास से हापुड़ आने वाले माल वाहक वाहनों को नहीं रोका जाए, क्योंकि बृजघाट से जल लिया जाता है।

4. वाहन पास की व्यवस्था : धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में आने वाले वाहनों के लिए वाहन पास की व्यवस्था की जाए।

5. सड़क चौड़ीकरण : धीरखेड़ा से तहसील चौपाल होते हुए बुलंदशहर रोड बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य अति शीघ्र पूरा कराया जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img