उत्तर प्रदेश : निर्यात की संभावनाओं को नई उड़ान देगा ट्रेड-शो : नंद गोपाल नंदी

Lucknow/Greater Noida : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देशभर के उद्यमियों के लिए निर्यात की संभावनाओं को नई उड़ान देगा। यह शो युवा उद्यमियों के लिए निवेश के नए द्वारा खोलेगा। औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयोजित ‘ ई कॉमर्स: द न्यू फ्रंटियर फॉर इंडियन एक्सपोर्ट्स’ नालेज सेशन में ये बातें कहीं। नालेज सेशन को एमएसएमई, खादी और ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने भी संबोधित किया।

यूपी ने लोकल से ग्लोबल की यात्रा का ब्लूप्रिंट तैयार किया

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था को गति देने में वहां के मौलिक उद्योगों की अग्रणी भूमिका होती है। पिछले 8 वर्षों के दौरान की यूपी की विकास यात्रा इसी के अनुरूप रही है। हमने प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप वोकल फॉर लोकल और लोकल से ग्लोबल की यात्रा का न केवल ब्लूप्रिंट तैयार किया है बल्कि उसको अपनाया भी है। इसी पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्रिलियन डॉलर इकोनामिक का लक्ष्य तय किया है। हम तय समय के अंदर 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश का निर्यात 84 हजार करोड़ से दोगुना बढ़कर 1 लाख 86 हजार करोड़ हो चुका है। हमारी सरकार ने एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2025-30 बनाते समय यह पूरा ध्यान रखा कि किसी भी सेक्टर के एक्सपोर्टर को दिक्कत ना हो, यही वजह है कि जब यह पॉलिसी बनकर तैयार हुई तो निर्यातकों ने काफी तारीफ की। हमारी सरकार छोटे उद्यमियों के उत्पादों की वैश्विक बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्पाद की गुणवत्ता का जिक्र किया था। नंदी ने उद्यमियों से पीएम की मंशा के अनुरूप अपने उत्पाद की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की गुजारिश की।

यूपी को देश का ईकॉमर्स हब बनाना लक्ष्य: राकेश सचान

प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूएस टैरिफ से प्रदेश के उद्यमी चिंतित थे। हमारी सरकार भदोही, मिर्जापुर, कानपुर समेत अन्य जगहों पर उद्यमियों से जाकर मिली। हमारी पूरी कोशिश थी कि किसी का उद्यम प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा कि यूपी भारत का ग्रोथ इंजन है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि यूपी भारत का ई कॉमर्स हब बने। नॉलेज सेशन को अमेजन इंडिया की एक्सपोर्ट पॉलिसी लीड शुभ्रा जैन ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में शुभ्रा जैन ने कहा कि यूपी में अपार विनिर्माण क्षमता मौजूद है। चाहे मुरादाबाद, बिजनौर हो या कोई और जिला, आपको हर जगह उद्यमी मिलेंगे, जो बेहतरीन उत्पाद बनाते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img