Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में नए साल की रात तीन दर्दनाक हादसे, दो की मौत, एक गंभीर

Ghaziabad News : गाजियाबाद में नए साल की रात तीन दर्दनाक हादसे हुए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां राजू कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय ललित और 22 वर्षीय अंशुल राजनगर एक्सटेंशन स्थित दिल्ली-6 मॉल में नौकरी करते थे। तीनों ड्यूटी पूरी करके रात में लगभग साढ़े दस बजे तक घर वापस पहुंच जाते थे। 31 दिसंबर की रात में मॉल में कार्यक्रम था, जिसके चलते तीनों रात में लगभग एक बजे ड्यूटी पूरी करके घर के लिए चले। अंशुल और ललित एक बाइक पर थे, जबकि सूरज स्कूटी पर था। करहैड़ा में दयावती स्कूल के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई और सूरज की स्कूटी भी अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे अंशुल और ललित गंभीर रूप से घायल हो गए और सूरज भी चोटिल हुआ। सूरज ने ललित के भाई बंटी को फोन करके हादसे की जानकारी दी। मोनू परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और तीनों को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ललित और अंशुल को मृत घोषित कर दिया।

दूसरा मामला कौशांबी थाना क्षेत्र का है, जहां दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड नरेंद्र पाल के पुत्र अरुण तोमर(29) एमटेक करने के बाद जॉब के सिलसिले में बात करने के लिए 31 दिसंबर की रात्रि करीब एक बजे लालकुंआ गाजियाबाद स्थित अपने दोस्त से बात करने जा रहा था। एनएच नौ पर एलिवेटेड के पास एक सरकारी बस ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। स्कूटी पलटलने से बेटा बस के नीचे आ गया। उसके हांथ से बस का पहिया गुजर गया। गंभीर हालत में एंबूलेंस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई अस्पतालों में लेकर गए, मगर बाद में पटपड़ गंज दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने जीवन को खतरा बताते हुए बेटे के सीधे हांथ का पंजा काट दिया। वहीं रीड़ में भी गंभीर चोट लगी है।

तीसरा मामला भी कौशांबी थाना क्षेत्र का ही है, जहां शास्त्री नगर दिल्ली के रहने वाले दिनेश दिल्ली सचिवालय में जॉब करते हैं। वह ऑफिसियल काम के सिलसिले में गाजियाबाद कोर्ट गुरुवार को गए थे। यहां से काम करके एलिवेटेड के रास्ते वह वापस दिल्ली जा रहे थे। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत उनकी कार के सामने एक कार चल रही थी, जिसे ओवर टेक करने के चलते सामने से अचानक दूसरी कार आ गई। उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, तो उनकी कार पलट गई और दो सौ मीटर तक घसीटती चली गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें