Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना: मथुरा के पार्क से 82 हरे पेड़ काटे गए, BN ग्रुप के मालिक पर FIR

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में हरे-भरे वृक्षों के अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना रिफाइनरी इलाके के औद्योगिक क्षेत्र पार्क नंबर 6 साइड B का है, जहां कथित तौर पर BN ग्रुप ने सौंदर्यीकरण और देखरेख की आड़ में 82 हरे वृक्षों का कटान कर दिया। यह कृत्य सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ताक पर रखकर किया गया है।

वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है। BN ग्रुप के मालिक बी.के. उपाध्याय और उनके 6 अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब मुख्य आरोपी बी.के. उपाध्याय और उसके सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।

पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को झटका

इस मामले ने एक बार फिर वन विभाग और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां सरकार और प्रशासन पौधारोपण के बड़े-बड़े अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हरे-भरे, पुराने पेड़ों को अवैध रूप से काट दिए जाने से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें