उत्तर प्रदेश : ब्राह्मण समाज का जोरदार प्रदर्शन, संतोष वर्मा की गिरफ्तारी की मांग

Hapur News : मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में हापुड़ के धौलाना में ब्राह्मण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘संतोष वर्मा मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि आईएएस संतोष वर्मा ने मध्यप्रदेश में एक सार्वजनिक मंच पर भाषण देते समय नफरत फैलाने वाले और सामुदायिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया।

समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल ब्राह्मण समाज का अपमान है, बल्कि समाज की बेटियों की मर्यादा के भी खिलाफ है। एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी द्वारा ऐसी भाषा का उपयोग अत्यंत निंदनीय है। समाज के लोगों ने मांग की कि संतोष वर्मा अपने बयान पर तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने शब्द वापस लें। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से ऐसे अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी अपील की।

समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में आदित्य शर्मा, भास्कर शर्मा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने सरकार से मांग की कि संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img