Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, पुलिस लाइन में हुआ भव्य कार्यक्रम

Hapur News : हापुड़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। रात 12 बजे से शहर में लड्डू गोपाल के जयकारे गूंजने लगे और श्रद्धालुओं ने बाल कृष्ण के दर्शन किए। ठाकुरजी को माखन-मिश्री का भोग लगाया गया और मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन चलते रहे।

शहर के प्रमुख मंदिरों में उमड़ी भीड़

चंडी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सबली मंदिर, मंशा देवी मंदिर, शाकुंभरी देवी मंदिर, श्रीराम मंदिर और दोयमी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के मंदिरों को भी सजाया और भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की।

पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम

पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें एसपी केजी सिंह, डीएम अभिषेक पांडेय और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए। भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय माहौल बना रहा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा बल तैनात किए गए। व्रत रखने वाले भक्तों ने रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद फलाहार कर उपवास पूरा किया। मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं और भजनों की धुन से पूरी रात भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें