Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सनसनीखेज वारदात: लोहे की रॉड से युवक की बेरहमी से हत्या

Hapur News : एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर में 32 वर्षीय युवक की लोहे की रॉड से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और मृतक का शव घर में ही तीन दिन तक पड़ा रहा।

घटना का खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ, जब आसपास के लोगों ने घर से आती तेज दुर्गंध महसूस की। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक रामलखन पिछले तीन दिनों से नजर नहीं आया था। मंगलवार को उसके घर से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर पड़ोसियों ने दीवार फांदकर भीतर झांका, तो देखा कि रामलखन चारपाई पर मृत पड़ा हुआ है। यह दृश्य देखकर गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की जांच

सूचना पाकर बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। जांच के दौरान मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले। घर के भीतर कुर्सियां और अन्य सामान टूटा-फूटा पड़ा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले मृतक और हमलावरों के बीच जमकर हाथापाई हुई। वहीं, मौके से एक भारी लोहे की रॉड भी बरामद की गई, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया जाना बताया जा रहा है।

मृतक के बारे में जानकारी

जानकारी के मुताबिक, मृतक रामलखन गांव में अपने पैतृक घर में अकेला रहता था, जबकि उसके दो भाई नोएडा में नौकरी करते हैं। तीन दिनों से मृतक के घर का दरवाजा बंद था, जिससे लोगों को शक हुआ।

अधिकारियों ने लिया मौके का जायजा

वारदात की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी विनीत भटनागर, बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला रंजिश या आपसी विवाद का लग रहा है। हत्या कब और किसने की, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर किया जाएगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस ने कई संभावित संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें