Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में युवक का शव मिलने से सनसनी, सल्फास सेवन से आत्महत्या की आशंका

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली रोड स्थित मेरिनो कंपनी के गेट नंबर चार के सामने एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सीओ सिटी वरुण मिश्रा, अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और फॉरेंसिक टीम ने मौके का गहन निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान शव के पास एक स्कूटी, बैग, हेलमेट और सल्फास की बोतल बरामद हुई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य भी जुटाए।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। फुटेज के अनुसार युवक रात करीब साढ़े आठ बजे गाजियाबाद की ओर से स्कूटी पर आया था। वह कंपनी के गेट नंबर चार के पास रुका और फिर सड़क पार कर सामने चला गया।

बताया जा रहा है कि रात में कुछ स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा था, लेकिन उन्होंने उसे शराब के नशे में समझकर अनदेखा कर दिया। सुबह जब युवक का शव मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के अनुसार मृतक की पहचान गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है और वे हापुड़ के लिए रवाना हो चुके हैं।

मौके से मिली सल्फास की बोतल और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक रात में वहां क्यों आया और क्या वह किसी मानसिक तनाव या व्यक्तिगत समस्या से जूझ रहा था। बरामद स्कूटी, बैग और अन्य सामान को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें