Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ हाईवे पर 85 लाख की लूट, मुनीम को बेरहमी से पीटा

Hapur News : हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिनदहाड़े 85 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया गया। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने चीनी व्यापारी के मुनीम को निशाना बनाते हुए पहले उसकी बाइक में टक्कर मारी, फिर बेरहमी से पीटा और कनपटी पर तमंचा सटाकर नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

वारदात सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। नोएडा के दादरी निवासी अजय पाल (42) हापुड़ के बड़े घी-तेल और चीनी कारोबारी गोपाल के यहां मुनीम के तौर पर काम करते हैं। अजय पाल रोज़ की तरह बाइक से आसपास के फुटकर व्यापारियों से पेमेंट कलेक्शन के लिए निकले थे। दिनभर में उन्होंने करीब 85 लाख रुपये की नकदी एकत्र की और उसे बैग में रखकर वापस ऑफिस लौट रहे थे।

जैसे ही अजय पाल दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे, पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। अचानक बदमाशों ने अजय की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। गिरते ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और जमकर मारपीट की। बदमाशों ने अजय की कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी और पैसों से भरा पिट्ठू बैग छीन लिया। लूट के दौरान बदमाशों ने तमंचे की बट से अजय के सिर पर वार भी किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायल अजय पाल को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि लूट की घटना को गंभीरता से लिया गया है। कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा ¹ ²।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें