Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क हादसा, अज्ञात अधेड़ की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर स्थित गंगा पुल की सड़क पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

बुधवार की देर शाम को ब्रजघाट गंगानगरी के पुल में सड़क पार करते समय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे सिर समेत शरीर में कई जगह गहरी चोट लगने से उसकी कुछ ही पलों के भीतर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर मृतक के नाम पते के विषय में जानकारी करने का भरसक प्रयास किया।

सड़क हादसे में अज्ञात अधेड़ की मौत होने से गंगा पुल वाले रास्ते में काफी देर तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा, जो शव को हटाए जाने के बाद फिर से सुचारू हो पाया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सड़क पार करते समय गंगा पुल के अंदर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके नाम पते के विषय में फिलहाल कोई भी जानकारी होनी संभव नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें