Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में घुसकर राजस्व निरीक्षक से मारपीट, सरकारी अभिलेख फाड़े

Hapur : जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक भूदेव शर्मा पर कुछ लोगों ने उनके कार्यालय में घुसकर मारपीट और सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी चपरासी के शोर मचाने पर गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर एक बैनामा लेखक समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

भूदेव शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह राजस्व निरीक्षक के पद पर रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय हापुड़ में कार्यरत हैं। शनिवार की दोपहर बाद करीब सवा चार बजे वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहे थे। आरोप है कि तहसील में बैनामा लेखक राजकुमार निवासी गांव अब्दुल्लापुर बसंतपुर उर्फ फरीदपुर गोयना, सुरेंद्र कुमार निवासी गांव उपैड़ा, उमेश कुमार निवासी गांव लुखराड़ा और दो अन्य व्यक्ति गाली गलौज करते हुए उनके कार्यालय में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए कुर्सी पर ही दबोचकर उन्हें जमकर पीटा। इस दौरान उनकी कुर्सी टूट गई और आरोपियों ने मेज पर रखे सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। कार्यालय के बाहर खड़े संग्रह चपरासी रामदत्त के शोर मचाने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर बैनामा लेखक राजकुमार, सुरेंद्र कुमार, उमेश और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें