Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में राकेश टिकैत का बयान, अवैध कार्यालय और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

Hapur News : हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने छिजारसी टोल प्लाजा को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वहां संगठन का कोई आधिकारिक कार्यालय नहीं था, बल्कि किसी व्यक्ति द्वारा निजी तौर पर दुकान संचालित की जा रही थी जिसकी जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष तक को नहीं थी। उन्होंने साफ किया कि भविष्य में भाकियू के सभी कार्यालय केवल पक्के निर्माण के रूप में बनाए जाएंगे और वे भी केवल बैनामा या स्वामित्व वाली जमीन पर ही होंगे, साथ ही किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण से सख्ती से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रयागराज जाते समय हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने ओडिशा के भुवनेश्वर में किसानों की पैदल यात्रा का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में आदिवासी किसान भी शामिल थे और भुवनेश्वर में बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासन ने कटक में ही यात्रा को रोक दिया और कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया। टिकैत ने आरोप लगाया कि उन्हें भी बीच रास्ते में रोक दिया गया और अन्य किसान नेताओं से मिलने नहीं दिया गया, जबकि यात्रा में शामिल किसानों को अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल उन्हें एयरपोर्ट तक ले गया और बैठक नहीं होने दी गई, जिसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

उन्होंने बेमौसम बारिश से सरसों और अन्य फसलों को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए सरकार से जल्द भुगतान कराने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए टिकैत ने कहा कि बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और उपभोक्ताओं पर मनमाने तरीके से लोड बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि रिचार्ज आधारित प्रणाली से किसानों और आम लोगों की परेशानी बढ़ेगी, क्योंकि पैसे न होने पर बिजली उपलब्ध नहीं होगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें