Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, प्रयागराज: महाकुम्भ में संतों-श्रद्धालुओं को मिला दो हजार मीट्रिक टन सस्ता राशन, मार्च में भी मिलेगी सुविधा

श्रद्धालुओं, महात्माओं के लिए डबल इंजन सरकार ने चलाई विशेष योजना
पूरे महाकुम्भ मेला क्षेत्र और प्रयागराज में दौड़ रही हैं बीस मोबाइल वैन, व्हाट्सएप और ऑन-कॉल सुविधा मिलती रहेगी

उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, 01 मार्च। महाकुम्भ के भव्य आयोजन के दौरान संतों, महात्माओं, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की विशेष योजना कारगर साबित हो रही है। इसके अंतर्गत दो हजार मीट्रिक टन से अधिक सस्ता राशन अब तक वितरित किया जा चुका है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस योजना को मार्च तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के सहकारिता से समृद्धि के नारे को सीएम योगी ने महाकुम्भ में धरातल पर उतारा। जिसके परिणामस्वरूप नैफेड ने अब तक 1400 मीट्रिक टन आटा व चावल एवं 600 मीट्रिक टन दाल सस्ते दाम पर उपलब्ध कराई है।

मोबाइल वैन से हो रही राशन की ऑन-कॉल डिलीवरी
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे महाकुम्भ मेला क्षेत्र और प्रयागराज में 20 मोबाइल वैन लगातार राशन की आपूर्ति कर रही हैं। श्रद्धालु व्हाट्सएप या कॉल के जरिए आटा, चावल, दाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं मंगवा सकते हैं। इस योजना के तहत आटा और चावल 10-10 किलो के पैकेट में, जबकि दालें 1 किलो के पैकेट में उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रद्धालु 72 75 78 18 10 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए राशन का ऑर्डर कर सकते हैं।

पीएम मोदी और सीएम योगी की विशेष पहल
पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। अब तक आटा और चावल 1400 मीट्रिक टन और दाल 600 मीट्रिक टन सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया गया है। महाकुम्भ में आए संतों, उनके आश्रमों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल वैन के जरिए राशन की डिलीवरी की जा रही है। नैफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय और यूपी सरकार मिलकर महाकुम्भनगर और प्रयागराज में राशन वितरण की इस विशेष योजना को संचालित कर रहे हैं। एमडी दीपक अग्रवाल इस पूरी योजना की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय हुआ भारत ब्रांड राशन
सरकार द्वारा नैफेड के माध्यम से वितरित राशन श्रद्धालुओं और संतों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है। भारत ब्रांड के उत्पादों को काफी पसंद किया जा रहा है, जिससे महाकुम्भ में आए भक्तों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल रही है।

सरकार की पहल से संत और श्रद्धालु प्रसन्न
महाकुम्भ में सरकार द्वारा किए गए इस प्रबंध से संत, महात्मा और कल्पवासी अत्यंत प्रसन्न हैं। इस सुविधा की वजह से वे निर्बाध रूप से अपने धार्मिक अनुष्ठान और साधना कर पाए हैं। सहकारिता मंत्रालय और यूपी सरकार इस योजना की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ताकि किसी संत या श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

रेट
आटा 30, चावल 34, चना दाल 70, मसूर 89, मूंग 107 रुपए प्रति किलो

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें