Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट, सकुशल संम्पन हुई नमाज

Hapur News : हापुड़ में जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आई है। संभावित संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में चौकसी बढ़ा दी थी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार देर रात से ही पुलिस बल सक्रिय हो गया था।

फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को दी शांति की अपील

शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट और कोतवाली, देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) केजी सिंह भी मौजूद रहे। एसपी ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने का संदेश दिया।

अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम जनता से अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। शहरवासियों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपेक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की जाए और कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेने की कोशिश न करे।

पुलिस प्रशासन की तैयारी

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कुछ शरारती तत्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने जिले में अमन-चैन बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें