Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: युवती के बाथरूम में मिला वेबकैम

उत्तर प्रदेश, नोएडा: युवती के बाथरूम में मिला वेबकैम
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -एक ही इमारत में रहता है आरोपी, एसडी कार्ड से हुई पहचान, पुलिस से शिकायत

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रहने वाली युवती के बाथरूम में किरायेदार ने हिडन कैमरा लगा दिया। वेबकैम मिलने के बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एक निजी कंपनी में काम करने वाली पीड़ित युवती की शादी कुछ ही समय बाद होने वाली है।

थाने में दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह शाहपुर गांव में किराये का कमरा लेकर रहती है। एक कंपनी में काम करती है। सोमवार को युवती जब अपने कमरे से बाथरूम में स्नान करने के लिए गई तो खिड़की के पास उसे वेबकैम मिला।इसे देखकर युवती हैरान और परेशान हो गई। युवती ने वेबकैम को वहां से हटाया और कमरे में रख दिया। दफ्तर से आने के बाद शाम को जब उसने चेक किया तो उसमें लगे एसडी कार्ड चिप में संत कबीरनगर के रहने वाले रामानंद की फोटो और वीडियो मिली।
आरोपी रामानंद उसी इमारत में रहता है जिसमें युवती रहती है और इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। युवती का कहना है कि रामानंद ने उसके निजी बाथरूम में कैमरा इस मकसद से लगाया था ताकि वह उसकी वीडियो बना सके। आरोपी ने यह बात युवती के पूछने पर स्वीकार भी की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।

गिरफ्तारी के लिए दबिश
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी ने बाथरूम में कैमरा क्यों लगाया इसकी असल वजह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगी। जानकारों के मुताबिक वेबकैम एक डिजिटल कैमरा है, जो वीडियो और ऑडियो को कैप्चर करके कंप्यूटर से जुड़ा होता है और इंटरनेट पर रियल-टाइम में प्रसारित करता है, जिसका उपयोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑनलाइन मीटिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे कामों के लिए होता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें