उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बसेगा न्यू हाथरस शहर, मास्टर प्लान हो रहा तैयार

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे के नजदीक दो से चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में न्यू हाथरस शहर विकसित किया जाएगा. यह क्षेत्र ग्रेटर नोएडा और आसपास के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. यमुना एक्सप्रेस वे की बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए अधिसूचित क्षेत्र में मास्टर प्लान तैयार करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है.

यीडा ने मास्टर प्लान तैयार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है. टेंडर डालने की तिथि अब 3 नवंबर तक बढ़ा दी गई है, जबकि बिड 6 नवंबर को खोली जाएगी. इसके लिए एक ही कंपनी ने आवेदन दिया है जो मास्टर प्लान की रूपरेखा तैयार करेगी. यमुना एक्सप्रेस वे से लगभग 45 किलोमीटर दूरी तक हाथरस जिले में अधिसूचित क्षेत्र है, जहां पर भविष्य में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जाएंगे. एक्सप्रेस वे की निकटता को देखते हुए यह क्षेत्र नई आर्थिक और आवासीय परियोजनाओं के लिए कारगर माना जा रहा है.

क्या बोले ओएसडी?

इस संबंध में यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि मास्टर प्लान तैयार करने के बाद विकास कार्य तेजी से शुरू किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पूरा विकास सुनिश्चित होगा

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img