उत्तर प्रदेश, नोएडा: विशटाउन में विद्युत संकट गहराया, लोग परेशान

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 128 स्थित जेपी विशटाउन की सोसाइटियों में इन दिनों बिजली का संकट गहराता जा रहा है। सोसाइटी वासियों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है क्योंकि कई घंटे के लिए बिजली कटौती हो रही है। आरोप है कि जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) ने निवासियों से बिजली का बिल तो ले लिया, लेकिन जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) को भुगतान नहीं किया। ऐसे में जेआईएल की ओर से रोजाना 3 से 4 घंटे के लिए बिजली काटी जा रही है। जेआईएल ने तीसरा नोटिस जारी करते हुए भुगतान करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

सोसाइटी निवासियों ने बताया कि बिजली कटौती होने से बहुत परेशानी हो रही है और दैनिक कार्यों में बाधा आ रही है। बताया कि सोसाइटी के लिए जेआईएल बिजली खरीदती है और निवासियों को उपलब्ध करवाती है और निवासी डायरेक्ट जेआईएल को बिजली का भुगतान नहीं करते हैं बिजली का भुगतान जेएएल के माध्यम से जेआईएल को किया जाता है, लेकिन जेएएल ने अप्रैल के बाद से जेआईएल को बिजली का भुगतान नहीं किया है। इस वजह से जेआईएल की ओर से बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो रही है। जेएएल प्रोजेक्ट का मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में चल रहा है ऐसे में जेआईएल ने इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आईआरपी), एओए और निवासियों को पत्र जारी कर कहा है कि 15 दिन में भुगतान न करने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाएगी।

पहले भी जारी हो चुका है नोटिस

सोसाइटी निवासियों ने बताया कि जेआईएल ने पहले ही दो बार नोटिस जारी कर बकाया राशि भुगतान करने को कहा था इसमें पहला नोटिस 15 जुलाई और दूसरा नोटिस 21 अगस्त को जारी कर बकाया राशि के तत्काल भुगतान का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद कोई भुगतान नहीं किया गया है।

अलग-अलग सोसाइटियों के 32000 लोग परेशान

निवासियों ने बताया कि जेएएल प्रोजेक्ट्स में कैलिप्सो कोर्ट, इंपीरियल कोर्ट, पवेलियन हाइट्स, पवेलियन कोर्ट, ऑगस्टा, इंपीरियल ऑर्केड, नाइट कोर्ट, केंसिंग्टन पार्क और सेक्टर 128 के विला शामिल हैं। यहां पर करीब आठ हजार घर हैं जहां पर करीब 32000 लोग रहते हैं और इन दिनों सभी परेशान हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img