Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: विपुल मोटर्स में लगी आग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: विपुल मोटर्स में लगी आग
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -फायर ब्रिगेड 8 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में काबू पाया, आठ कारें जलीं

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-63 में एक कार के सर्विस सेंटर में आग लगी। इसमें आठ गाड़ियां भी जली हैं। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई की और 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि सर्विस सेंटर पर खड़ी करीब 8 कार जलकर राख हो गईं। सीएफओ ने बताया कि रात करीब पौने दो बजे आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को भेजा गया।

गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि देखा गया कि आग फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर तक बढ़ गई है, जिसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। गार्ड ने आग लगने की जानकारी दी थी। उसी ने बताया कि यहां कार सर्विस होने के लिए आती है। ग्राउंड फ्लोर पर सात से आठ कार खड़ी थी। जिसमें से किसी एक कार में आग लगी। इसके बाद बाकी कारों को उसने अपनी चपेट में ले लिया। संभवना जताई जा रही है कि कही पर शॉट सर्किट हुआ होगा। जिसके चलते आग फैली।

लाखों रुपए का नुकसान

आग तेजी से फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर तक फैल गई, जिस पर काबू पाया गया। इसके अलावा आसपास की कंपनियों के दीवारों पर पानी का छिड़काव किया गया, ताकि वहां आग न फैले। आग से लाखों रुपए का नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हालांकि आग में कोई फंसा नहीं है और न ही कोई जनहानि हुई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें