Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: UP International Trade Show: 12,500 करोड़ का कारोबार, 5 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे

उत्तर प्रदेश, नोएडा: UP International Trade Show: 12,500 करोड़ का कारोबार, 5 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे
उत्तर प्रदेश की धरती एक बार फिर विकास और वैश्विक पहचान की गवाही बनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश की धरती एक बार फिर विकास और वैश्विक पहचान की गवाही बनी. ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक चले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में 12,500 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ. इसमें विदेशी खरीदारों के साथ 2,680 करोड़ के 3,900 एमओयू शामिल हैं. पांच दिनों तक चले मेले में 5 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे. इसमें 85 देशों के खरीदार भी पहुंचे.

इस मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि एक जनपद, एक उत्पाद योजना की सफलता रही. व्यापार मेले की हीरो कैटेगरी बनकर उभरी. सबसे अधिक निर्यात ऑर्डर इसी योजना से जुड़े उत्पादों को मिले है. हस्तशिल्प, वस्त्र, जूट, फूड प्रोसेसिंग और घरेलू सजावट जैसे क्षेत्रों में विदेशी खरीदारों ने खास रुचि दिखाई.मेले में 85 देशों के 525 विदेशी खरीदारों ने भाग लिया और 31,000 से अधिक बी2बी बैठकें आयोजित हुई. रूस, जापान, जर्मनी, फ्रांस, यूएई, दक्षिण कोरिया जैसे देशों से आए डेलिगेट्स ने उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के साथ साझेदारी को लेकर मंशा जताई. रूस की कंपनियों ने ऊर्जा, फार्मा, डिजिटल सॉल्यूशंस, पर्यटन और पशुपालन सहित कई क्षेत्रों में रुचि दिखाई. प्रदेश के 75 जिलों से आए व्यंजनों, लोककलाओं और पारंपरिक उत्पादों ने देश-विदेश से आए मेहमानों का मन मोह लिया.

5.07 लाख दर्शकों की भागीदारी

5.07 लाख दर्शकों ने ट्रेड शो का भ्रमण किया, जिसमें से 1.40 लाख बी2बी खरीदार थे. आखिरी दिन 1 लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि यह आयोजन जनता के स्तर पर भी एक सफल प्रयास रहा.

ग्रोथ इंजन की तरफ बढ़े कदम

प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इस आयोजन को ग्रोथ इंजन के रूप में परिभाषित किया. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि आगामी वर्षों में इस आयोजन को और भी व्यापक, व्यवस्थित और वैश्विक स्तर पर ले जाने की योजना है.

Tata Motors Demerger 2025: पैसेंजर और कमर्शियल यूनिट अलग, शेयरहोल्डर्स को 1:1 में नए शेयर

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें