उत्तर प्रदेश, नोएडा: टूटी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण ने टूटी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सेक्टर-121 पर्थला गोलचक्कर के बने यूटर्न की सड़क के गड्ढे भरे गए। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा कि अगले 10 दिन के अंदर शहर की सड़कों को ठीक कर दिया जाएगा। इस समय शहर में 100 से अधिक सड़कों पर गड्ढे हो रखे हैं। शहर में बीते दो-ढाई महीने की लगातार बारिश से सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। जगह-जगह सड़कों में गड्ढे हो गए हैं।

बारिश के कारण प्राधिकरण सड़कों को ठीक कराने का काम नहीं करा सका। इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई। गड्ढों की वजह से जाम लग रहा है। हादसे का खतरा भी रहता है। लोग लगातार सड़कों की ठीक करने की मांग प्राधिकरण के सीईओ से कर रहे थे। नोएडा प्राधिकरण ने अब सड़कों को ठीक कराने का काम शुरू करा दिया है। शुक्रवार को सेक्टर-121 पर्थला गोलचक्कर के पास बने यू-टर्न वाली सड़कों के गड्ढे भरे गए। गुरुवार रात को मास्टर प्लान रोड नंबर-2 पर सेक्टर-18 और जीआईपी मॉल के बीच सड़क की मरम्मत की गई। इसी तरह अट्टा अंडरपास से सेक्टर-15 की ओर आने-जाने वाली सड़क पर बिटुमिन की नई लेयर डाली गई। मास्टर प्लान रोड नंबर-3 पर सेक्टर-52 के सामने सड़क को ठीक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले एफएनजी पर पर्थला गोचलक्कर से सेक्टर-112 की तरफ जाने वाली मुख्य कैरिज-वे की सड़क को ठीक किया गया। इस बारे में नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल का कहना है कि अगले दस दिन में पूरे शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह काम शुरू करा दिया गया है।

सिंचाई विभाग को पत्र लिखा एफएनजी पर छिजारसी से बहलोलपुर गोलचक्कर तक की सड़क का हिस्सा सिंचाई विभाग के पास आता है। यह करीब 500 मीटर का हिस्सा है। यहां सड़क बनाने का काम सिंचाई विभाग को करना है, जबकि धन प्राधिकरण देगा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एफएनजी पर सड़क की मरम्मत कराने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिख दिया गया है। इस समय यहां गहरे गड्ढे हो रखे हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img