उत्तर प्रदेश, नोएडा: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-62 के गेल अपार्टमेंट में रहने वाले व्यक्ति को शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 2.28 लाख रुपये ठग लिए। मुनाफे समेत रकम नहीं निकलने पर पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। पीड़ित ने सेक्टर-58 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चिरंजीच टिक्कू के मोबाइल पर 14 जुलाई को शेयर बाजार में निवेश संबंधी एक लिंक आया था। लिंक के माध्यम से टिक्कू ठगों के संपर्क में आ गया। ठग ने टिक्कू को शेयर बाजार में निवेश करने पर दो से तीन गुना तक मुनाफा होने का झांसा दिया।

टिक्कू ठग की बातों में आ गया। पहले 796 रुपये निवेश किए तो ऐप पर दोगुना से ज्यादा रकम दिखानी लगी। इससे टिक्कू को ठग पर विश्वास हो गया। उसने रकम निवेश करनी शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद तीन लाख रुपये से ज्यादा का पोर्टफोलियो दिखने पर पूरी रकम निकालनी चाही, लेकिन ठगों ने कर के रूप में रकम की मांग की। टिक्कू ने अपने दोस्त से उधार लेकर कई बार में रुपये दे दिए, लेकिन ठग फिर भी अन्य कर के रूप में रकम मांगते रहे। रुपये नहीं देने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img