उत्तर प्रदेश, नोएडा: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 68 लाख ठगे

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 68 लाख से अधिक की ठगी की। जालसाजों ने व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आठ बार में निवेश के लिए रकम ट्रांसफर कराई गई। छह करोड़ रुपये मुनाफा होने का दावा किया गया। इसे प्राप्त करने के लिए 20 प्रतिशत रकम की मांग की गई। ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन की किलिप्सो कोट सोसाइटी निवासी जैयश जगदीश पटेल ने पुलिस को बताया कि वह कारोबारी हैं। शेयर बाजार में भी रुचि रखते हैं। 16 जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप पर मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने एक वेबसाइट पर जुड़ने के लिए कहा। दावा किया गया कि इस ग्रुप पर जुड़ने के बाद जितनी रकम निवेश किया जाएगा, उससे कई गुना अधिक फायदा होगा। पीड़ित ने विश्वास कर 22 जुलाई को पहली बार 50 हजार रुपये अपने आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद धीरे-धीरे आठ अगस्त तक आठ बार में कुल 68 लाख 77 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह रकम आरोपी के तमिलनाडु स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। यह रकम निवेश करने के बाद जालसाजों ने बताया कि उन्हें पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ हुआ है। यह केवल कागज पर था। पीड़ित को एक भी रुपया वापस नहीं मिला। पीड़ित ने जब रुपये वापस निकालने की मांग की तो उन्होंने कहा कि उनके पांच करोड़ 99 लाख 74 हजार 558 रुपये हो गए हैं। इसका उन्हें 20 प्रतिशत शुल्क जमा कराना होगा। जालसाजों ने 20 प्रतिशत रकम के रूप में एक करोड़ छह लाख 19 हजार 511 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। तब जाकर पीड़ित को ठगी होने का अहसास हुआ। पीड़ित का कहना है कि उसके बाद से आरोपी लगातार व्हाट्सऐप पर मैसेज करके उन्हें परेशान कर रहे हैं। साइबर सेल की डीसीपी प्रीति यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img