उत्तर प्रदेश, नोएडा: शहर में डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने की शुरुआत

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर और सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद को दूर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने फीडिंग प्वाइंट बनाने की शुरुआत कर दी है। इसमें जिन जगहों पर ज्यादा विवाद हो रहे थे 15 फीडिंग प्वाइंट चिह्नित कर प्राधिकरण ने बोर्ड लगा दिए हैं। बाकी फीडिंग प्वाइंट चिह्नित करने और डिजाइन तैयार कर बनवाने का जल्द शुरू होगा। शहर में करीब 1200 फीडिंग प्वाइंट बनाए जाने हैं।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में जो डॉग फीडिंग प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं वो 7 एक्स सेक्टरों (74-79) और सेक्टर-137 में हैं। यहां पर कोई निर्माण नहीं करवाकर केवल फीडिंग प्वाइंट के बोर्ड लगवाए गए हैं। तय फीडिंग प्वाइंट ग्रीन बेल्ट, किनारों व सोसाइटी के बाहर की जगह पर हैं। इनकी निगरानी कर यह देखा भी जाएगा कि कितना उपयोग में आ रहे हैं। साथ ही स्थानीय निवासियों को चिह्नित स्थल पर ही कुत्तों को खाना देने के लिए जागरूक किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट तय करने और आक्रामक कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है। सेक्टर और सोसाइटी में अक्सर विवाद कुत्तों को खाना खिलाने के लिए होता है। इसके लिए प्राधिकरण ने पूर्व में फीडिंग प्वाइंट बनाने की शुरुआत की थी तो विवाद खड़ा हो गया था। अब फीडिंग प्वाइंट नए सिरे से बन रहे हैं। इस बार सुप्रीम कोर्ट का आदेश होने की वजह से विरोध नहीं हो रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img