Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सरकारी योजनाओं का लाभ पाना अब और आसान, ट्रेड शो में बैंकों के स्टॉल से मिलेगी जानकारी, बंटेंगे चेक

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सरकारी योजनाओं का लाभ पाना अब और आसान, ट्रेड शो में बैंकों के स्टॉल से मिलेगी जानकारी, बंटेंगे चेक
नाॅलेज पार्क में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में जिले की विभिन्न बैंकों के स्टाॅल लगाए जाएंगे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नाॅलेज पार्क में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में जिले की विभिन्न बैंकों के स्टाॅल लगाए जाएंगे। यहां पर 26 सितंबर को बैंकों के स्टाॅल पर प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, फाइनेंस मिनिस्टर, एमएसएमई मिनिस्टर और फाइनेंस सेकेट्ररी आ रहे हैं। इस मौके पर सरकार की योजनाएं जैसे सीएम युवा उद्यमी योजना, होम लोन, पीएम सूर्यघर, मुद्रा लोन और एमएसएमई योजना के तहत ऋण लेने वालों को चेक सौंपी जाएंगी।
लीड बैंक के अधिकारियों ने बताया कि जिले की विभिन्न बैंकों को शो के तीन हजार 500 करोड़ का ऋण दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से 20 लोगों को सीएम युवा उद्यमी योजना, होम लोन, पीएम सूर्यघर, मुद्रा लोन और एमएसएमई योजना के अलावा अन्य सरकार की योजनाओं के तहत ऋण की चेक दी जाएगी। स्टाॅल के माध्यम से शो में आने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही, उन्हें योजनाओं के तहत मिलने वाले ऋण के बारे में भी अवगत कराया जाएगा, जिससे लोग उन सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

बड़ी बैंकों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

लीड बैंक के अधिकारियों ने बताया कि 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार, यूपी के फाइनेंस मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना, यूपी के एमएसएमई मिनिस्टर राकेश सचान और यूपी के फाइनेंस सेकेट्ररी डाॅ. सारिका मोहन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान शो के स्टाॅल पर नाबार्ड, एक्जिम, एसबीआई, केनरा समेत अन्य बैंकों के सीजीएम भी आएंगे।

ऋण की चेक सौंपी जाएगी

“यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विभिन्न बैंकों के स्टाॅल लगाए जा रहें। यहां पर लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान 20 लोगों को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले ऋण की चेक सौंपी जाएगी।”

-राजेश सिंह कटारिया, मैनेजर लीड बैंक, गौतमबुद्ध नगर

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें