उत्तर प्रदेश, नोएडा: सफाईकर्मी पर ताननी पड़ गई पिस्टल, फॉर्च्यूनर कार में था सवार; गालियां दीं और हाथ भी उठाया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर 49 थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह एक फॉरच्यूनर सवार युवक ने मामूली बात को लेकर सफाईकर्मी पर पिस्टल तान की। घटना का वीडियो वायरल होते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 49 थाना प्रभारी के अनुसार घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत होशियापुर गांव की है। शनिवार सुबह रोजाना की तरह सफाईकर्मी गलियों की साफ सफाई में लगे हुए थे। तभी एक सकरी गली में साफ सफाई करते वक्त एक सफाईकर्मी का कूड़ेदान गली में खड़ी फॉरच्यूनर कार से टकरा गई। सिर्फ इतनी सी बात पर कार सवार युवक अपनी कार से बाहर आया और सफाईकर्मी को धमकाने लगा। इतना ही नहीं दबंग युवक ने सफाईकर्मी को गालियां भी दीं और हाथ भी उठाया। इसके बाद कार में दोबारा बैठते-बैठते पिस्टल दिखाकर सफाईकर्मी को डराया, वहीं आस पास खड़े लोग उस युवक को समझाने में जुटे नजर आए।
विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो
आरोपी का नाम योगेश यादव बताया जा रहा है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया जैसे ही वायरल हुआ तो सेक्टर 49 थाने की पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर उठी अरेस्ट योगेश की मांग 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर सुबह से लेकर अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों ने वीडियो को पोस्ट करते हुए सफाईकर्मी के पक्ष में न्याय दिलाने और आरोपी युवक योगेश की गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर डीसीपी नोएडा की ओर से घटना क्रम में टीम गठित कर का जांच की बात कही गई है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद अब आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं, आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img