उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्राधिकरण में बनाया जाए नगरीय सुविधा विभाग

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (कोनरवा) के अध्यक्ष पीएस जैन ने नोएडा विधायक पंकज सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नोएडा के नागरिकों और आरडब्ल्यूए के कार्यों को जल्दी पूरा करवाने के लिए नोएडा प्राधिकरण में नगरीय सुविधा विभाग बनाने की मांग की।

उन्होंने सुझाव दिया कि प्राधिकरण जन समस्याओं व आरडब्ल्यूए के कार्यों में निरंतर ढिलाई से काम कर रहा है। यही नहीं, फाइलों की स्वीकृत के नाम पर लंबा समय लगा दिया जाता है। ऐसे में उन्होंने सुझाव दिया की नोएडा प्राधिकरण में नगरीय सुविधा विभाग स्थापित किया जाना चाहिए। इसमें जल, सीवर, सफाई, मरम्मत और नालियों के रख रखाव व नालों की सफाई, मच्छरों का प्रजनन, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, वाटर हार्वेस्टिंग और वेस्ट मैनेजमेंट आदि कार्य नगरीय सुविधा विभाग के द्वारा किए जाएं। यह कार्य नोएडा को जोन में बांटकर करवाए जाने चाहिए। यह भी सुझाव दिया कि नगरीय सुविधा विभाग में आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति कार्यकारी अधिकारी व उपकार्यकारी अधिकारी के रूप में स्वतंत्र रूप से इस ही विभाग के नाम से की जानी चाहिए। इनकी नियुक्तियों का प्राधिकरण से कोई संबंध न हो।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img