Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर 6 लोगों पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर 6 लोगों पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा में जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है। दादरी कोतवाली के घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले दिनेश ने फलेदा बांगर गांव के 6 लोगों पर उनके आवासीय प्लॉट पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है।

दिनेश ने बताया कि जून 2025 में वह अपने रजिस्टर्ड प्लॉट पर गए। वहां चंद्रसेन, प्रकाश, सतीश, प्रताप और एक अज्ञात व्यक्ति प्लॉट पर चारदीवारी बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की।

इसके बाद आरोपी दिनेश को बातचीत के बहाने दनकौर क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी के पास ले गए। वहां सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने प्लॉट के पास आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को दनकौर कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें