उत्तर प्रदेश, नोएडा: ओएसडी गुंजा सिंह ने सैनी गांव का किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई का लिया जायजा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सेक्टरों व गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्राधिकरण की तरफ से निवासियों को जागरूक करने, कूड़ा फैलाने वालों के साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रभारी और ओएसडी गुंजा सिंह ने सहायक प्रबंधक गौरव बघेल व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सैनी गांव का औचक निरीक्षण किया। ग्रामवासियों से नियमित सफाई पर फीडबैक लिया। गंदगी दिखने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को और कान्ट्रैक्टर को फटकार लगाई। उन्होंने गांवों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और कान्ट्रैक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। ओएसडी गुंजा सिंह ने औचक निरीक्षण अभियान जारी रहने की बात कही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img