Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने मनाया विश्व दृष्टि दिवस, कर्मचारियों की नेत्र जांच शिविर आयोजित

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने मनाया विश्व दृष्टि दिवस, कर्मचारियों की नेत्र जांच शिविर आयोजित
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को कर्मचारियों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को कर्मचारियों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर-93 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय और ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री लोकश एम. ने किया। इस अवसर पर M/s Visual Eyez India की टीम ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में लगभग 1000 कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई। नेत्र जांच के दौरान डॉक्टरों की टीम ने कर्मचारियों को आंखों की देखभाल, दृष्टि सुरक्षा और नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही कर्मचारियों के बच्चों और बुजुर्ग अभिभावकों के लिए भी नेत्र जांच की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में श्री एस.पी. सिंह (महाप्रबंधक, जन स्वास्थ्य/सिविल), एम.के. अरोड़ा (महाप्रबंधक, जन स्वास्थ्य/सिविल), अनिल प्रदीप (जन स्वास्थ्य), गौरव (परियोजना अधिकारी – जन स्वास्थ्य प्रथम), आर.के. शेखर (परियोजना अधिकारी – जन स्वास्थ्य द्वितीय) सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकश एम. ने इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आंखें हमारे जीवन की सबसे कीमती पूंजी हैं। स्वस्थ दृष्टि से ही हम अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन कर सकते हैं।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने और जीवनशैली में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्राधिकरण की ओर से सभी डॉक्टरों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें