Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में सफाई कर्मियों की मौत पर एक्शन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में सफाई कर्मियों की मौत पर एक्शन
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -अवर अभियंता सेवा मुक्त, प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि; एसएम से मांगा जवाब

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 115 में 16 अगस्त को पंपिंग स्टेशन के सीवर की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत के मामले में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट में अवर अभियंता, प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक तीनों की लापरवाही सामने आई है। ऐसे में सीईओ ने अवर अभियंता अनिल वर्मा संविदा को 3 महीने के लिए सेवा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

प्रबंधक पवन बरनवाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ जल एवं सीवर के खंड एक के वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। बता दे अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश को जांच करने की जिम्मेदारी सौंप गई थी। उन्होंने सोमवार को जांच रिपोर्ट सीईओ को सौंपी। जिसमें सेक्टर 115 के पंपिंग स्टेशन की सीवर की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत के मामले में उक्त तीन अधिकारियों को प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी पाया गया है।

बता दें कि, जल एवं सीवर के महाप्रबंधक स्तर पर अक्सर ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी जाती थी कि वह सुरक्षा उपकरण व मास्क के बगैर सफाई कर्मियों को सीवर में नीचे उतरने ना दें। इसके बावजूद भी ठेकेदारों ने शीर्ष अधिकारियों की चेतावनी को नजर अंदाज करके बिना सुरक्षा उपकरणों से सफाई कर्मियों को सीवर की सफाई के लिए नीचे उतार दिया। जिसके कारण जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दोनों सफाई मजदूर की मौत हो गई थी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें