Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

 उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में कैंप कार्यालय के लिए डीएम को व्यापार मंडल का धन्यवाद

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में कैंप कार्यालय के लिए डीएम को व्यापार मंडल का धन्यवाद
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा द्वारा पिछले माह जिलाधिकारी महोदय को एक मांग पत्र प्रेषित किया गया था

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा द्वारा पिछले माह जिलाधिकारी महोदय को एक मांग पत्र प्रेषित किया गया था, जिसमें अनुरोध किया गया था कि नोएडा के कैंप कार्यालय में सप्ताह में कम से कम एक दिन निर्धारित किया जाए, जिससे यहां के निवासियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान एवं निस्तारण संभव हो सके।

हर्ष का विषय है कि हमारे इस जनहितकारी प्रस्ताव पर माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया गया है। अब से हर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक डीएम महोदय नोएडा के कैंप कार्यालय में आम जनमानस की समस्याएं सुनेंगी एवं आवश्यक कार्यवाही करेंगी। यह निर्णय नोएडा के व्यापारियों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इस निर्णय हेतु माननीय जिलाधिकारी महोदय का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता है। इस अवसर पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों द्वारा कैंप कार्यालय में उपस्थित होकर डीएम के प्रतिनिधि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट, नोएडा महानगर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार प्रकट किया गया। मंडल के सदस्यों ने इस निर्णय को जनसरोकार से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक कदम बताया। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी डीएम इसी तरह दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी निर्णय लेते रहेंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा की ओर से उन्हें इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:
नरेश कुच्छल (अध्यक्ष), राम अवतार सिंह (अध्यक्ष), दिनेश महावर मनोज भाटी (वरिष्ठ महामंत्री), महेंद्र कटारिया, सतवीर सिंह, सोहनवीर सिंह, राधेश्याम गोयल, ओमपाल शर्मा, सुभाष त्यागी पियूष वालिया, विक्रांत चौहान, एस. एन. गोयल आदि मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें