Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -बाइक चोर को लगी गोली, दो साथी गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-62 के पास रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। वह नहीं रुका और भागने लगा।

पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात के ग्राम इमलिया के रहने वाले सोहनपाल उर्फ सोनू (25) के रूप में हुई।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश सोहनपाल से एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। एटा के शुभम (24) और फिरोजाबाद के निखिल (21) दोनों नोएडा के सेक्टर 68 में किराये के मकान में रहते थे।

तीनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सेक्टर-57 से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज है। दूसरी बरामद बाइक भी कुछ दिन पहले नोएडा से चोरी की गई थी, जिसकी जांच की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें