Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 1.10 लाख वर्गमीटर जमीन आवंटन निरस्त

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 1.10 लाख वर्गमीटर जमीन आवंटन निरस्त
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -लोटस ग्रीन बिल्डर को स्पोर्टस सिटी में आवंटित थी जमीन, बकाया नहीं देने पर कार्रवाई

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।स्पोर्टस सिटी में लोटस ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित की गई 1.10 लाख वर्गमीटर अतिरिक्त जमीन का आवंटन प्राधिकरण ने निरस्त कर दिया है। बिल्डर आवंटित जमीन का पैसा प्राधिकरण में जमा नहीं कर रहा था। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से कई बार नोटिस और अतिरिक्त समय भी दिया गया।

प्राधिकरण ने बताया कि स्पोर्टस सिटी में बिल्डर को 11 लाख 98 हजार 370 वर्गमीटर जमीन 19 हजार 400 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से आवंटित की गई। मार्च 2016 में बिल्डर के कहने पर 1 लाख 31 हजार 375 वर्गमीटर जमीन 22 हजार 600 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से अतिरिक्त आवंटित की गई। नियमतः बिल्डर को कुल जमील की लागत का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना था। बाकी किस्तों में जमा किया जाना था। पैसा जमा नहीं करने पर मामले को बोर्ड में लाया गया और राहत देते हुए समय दिया गया। इस दौरान भी बिल्डर ने पैसा जमा नहीं किया। पैसा जमा नहीं करने पर अतिरिक्त जमीन का 20 हजार 863 वर्गमीटर का एरिया प्राधिकरण ने विला स्टोन के नाम आवंटित कर दिया। बिल्डर ने 20 प्रतिशत पैसा भी तत्काल जमा कर दिया। तमाम नोटिस के बाद भी बिल्डर ने न तो जवाब दिया और न ही प्राधिकरण पैसा जमा किया। ऐसे में प्राधिकरण ने 4 सितंबर को 1 लाख 10 हजार 512 वर्गमीटर जमीन का आवंटन निरस्त कर दिया। जमीन अभी खाली है। जल्द ही प्राधिकरण इस पर अपना बोर्ड लगाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें