उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा ई बस SPV के लिए प्राधिकरणों को भेजा रिमाइंडर

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में जीबीएन ग्रीन ट्रांसपोर्ट लिमिटेड कंपनी के नाम से 500 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। लिमिटेड कंपनी के संचालन के लिए एसपीवी का गठन प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। जिसमें चार डायरेक्टर और सात सब्सक्राइबर होंगे। ये डायरेक्टर तीनों प्राधिकरण के सीईओ और एनटीसी को शामिल किया गया है। सब्सक्राइबर तीनों प्राधिकरण के एसीईओ होंगे।

एसपीवी में तीनों प्राधिकरण के किन एसीईओ शामिल किया जाए इसके लिए नोडल होने के नाते प्राधिकरण ने अन्य दोनों प्राधिकरण (ग्रेटरनोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण ) से पत्राचार किया है। इससे पहले भी एक बार पत्र भेजकर प्राधिकरण ने एसपीवी के लिए एसीईओ के नाम मांगे थे। अब दोबारा से रिमाइंडर जारी किया जा रहा है।

लास्ट माइल कनेक्टिवटी पर होंगे रूट
सड़क पर बस स्टैंड बनाने का सर्वे भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए सात एजेंसियों को पत्र भेजा गया था। इसमें से एक कंपनी सेक्टर-82 और 90 का टर्मिनल का सर्वे करेगी। वहीं, कंपनी बस स्टैंड और रूटों को फाइनल करेगी। प्राधिकरण एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि उन रूटों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां से पब्लिक ट्रांसपोर्ट न के बराबर है। लास्ट माइल कनेक्टिवटी को ध्यान में रखकर ही रुट को फाइनल किया जाएगा।

300 बस नोएडा में चलेंगी
300 बस नोएडा , 100 बस ग्रेटर नोएडा और 100 बस यीडा में चलेंगी। बसों का संचालन जीसीसी मॉडल किया जाएगा। इसके लिए दो कंपनियों का चयन किया गया है। पहली ट्रैवल टाइम मोबिलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ये 9 मीटर लंबी बस 54.90 रुपए प्रति किमी की दर से चलाएगी। दूसरी डेल बस मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ये 12 मीटर लंबी बस 67.99 रुपए प्रति किमी की दर से बस चलाएगी। बसों के संचालन के लिए नोएडा , ग्रेटर नोएडा और यीडा के बीच एसपीवी का गठन 48 % ,26% और 26% के इक्विटी योगदान होगा।

सालाना प्रति बस चलेगी 72 हजार किमी
ये प्रोजेक्ट 675 करोड़ का है। इसमें कंपनी को ई बस , फास्ट चार्जर (240 किलोवॉट), प्लांट , इक्यूपमेंट टूल्स और डिपो मेनटेनेंस के लिए है। कंपनी को 12 साल तक बसों का संचालन करना होगा। कंपनी को सालाना प्रति बस 72000 किमी की रनिंग करनी होगी। बताया गया कि इस टेंडर के जरिए ग्रॉस कास्ट कांट्रेक्ट (जीसीसी) मॉडल बस आपरेटर का सिलेक्शन किया गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img