Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा डे केयर मामला, सहायिका बोली मैं बहुत प्यार करती

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा डे केयर मामला, सहायिका बोली मैं बहुत प्यार करती
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -नहीं पता उस समय ऐसा क्या हुआ, संचालिका ने कहा प्लेसमेंट एजेंसी ने 20 साल बताई थी उम्र

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा के डे-केयर सेंटर में 15 माह की बच्ची से क्रूरता का सीसीटीवी सामने आया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग सहायिका को गिरफ्तार किया। इसका एक सीसीटीवी भी सामने आया। पुलिस ने जब अभिरक्षण में नाबालिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो बच्ची से बहुत प्यार करती है। रोजाना उसके साथ खेलती है। नहीं पता उस समय मेरे साथ क्या हुआ कि मेंने ऐसा व्यवहार किया। मैं निर्दोष हूं।

डे-केयर की संचालिका ने पूछताछ में बताया कि उसे नहीं पता था कि सहायिका नाबालिग है। जिस प्लेसमेंट एजेंसी से उसे हायर किया था। उसने बताया कि वो 20 साल की है। इसलिए उसे रख लिया। हमें लगा ही नहीं था कि वो बच्ची के साथ ऐसा कुछ कर सकती है। सहायिका को भी पता था कि इस डे-केयर में सीसीटीवी लगा है और इसका एक्सिस मेरे पास है।

दूसरे कमरे में दो महिलाएं थीं मौजूद
जिस समय से घटना हुई, डे-केयर के बगल वाले कमरे में दो महिलाएं और भी थीं। उनको भी बिल्कुल अहसास नहीं हुआ कि सहायिका इस तरह से कुछ कर सकती है। बच्ची के रोने के आवाज तो आई। लेकिन बार-बार वो चुप हो जा रही थी। शायद यही वजह थी कि सहायिका बच्ची को बार-बार कमरे से बाहर ले जारी थी। वहीं नाबालिग सहायिका बार-बार अपने बयान यही कह रही है कि उसे नहीं पता ऐसा उसने क्यों किया।

बाल कल्याण, बेसिक शिक्षा प्रोबेशन अधिकारी को लिखा पत्र
मामला संवेदनशील होने के चलते नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने इस मामले में डे-केयर BLIPEE के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए बाल कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी पत्राचार किया है। ताकि वो भी अपने स्तर से मामले की जांच करें। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बयान जारी कर बताया कि- थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत एक बच्ची उम्र करीब 15 माह के साथ आया (मेड) द्वारा डे-केयर BLIPEEमें मारपीट की घटना का तत्काल संज्ञान लिया गया।

पुलिस कर रही जांच
थाना सेक्टर-142 पर मुकदमा दर्ज किया गया। आया(मेड) व डे-केयर BLIPEE के प्रमुख चारू पत्नी ऋषि अरोरा के विरूद्ध भी एफआईआर की गई। पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी आया(मेड) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। बता दें डे-केयर के सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि नाबालिग सहायिका ने बच्ची को बुरी तरह से पीटा। उसने बच्ची के मुंह में खिलौना ठूंस दिया। दो बार जमीन पर पटका। पीठ पर थप्पड़, सीने पर मुक्का मारा। सिर दीवार से टकरा दिया। जांघ पर दांत से काट लिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें