उत्तर प्रदेश, नोएडा: महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।फेज वन थाना क्षेत्र के अमिताभ पार्क में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 20 दिन बाद पर्दाफाश कर दिया। मामले में महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तलाकशुदा महिला शादी करने और परिवार को छोड़ने के लिए आरोपी पर दबाव बना रही थी। पुलिस के मुताबिक एक सितंबर को अमिताभ पार्क में एक महिला की लाश मिली थी। शव के पास से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला रेतकर हत्या करना सामने आया। पुलिस ने पहचान के लिए दिल्ली, गाजियाबाद के थानों में भी महिला के फोटो भेजे थे।

पुलिस के मुताबिक, बिहार के जिला मधुबनी के परमेश्वर शाह ने 16 सितंबर को महिला के शव की पहचान अपनी बेटी ममता के रूप में की थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की अंतिम लोकेशन और सीडीआर निकलवाई। कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली के दल्लूपुरा में रहने वाले हरखू राम उर्फ दीपक की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और हत्या का कारण भी बता दिया। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों नोएडा की एक फैक्टरी में काम करते थे। नजदीकी बढ़ने पर प्रेम संबंध हो गए थे। ममता भी शादीशुदा थी, लेकिन उसका तलाक हो चुका था। वह हरखू राम पर अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसा करने से मना करने पर पुलिस से शिकायत करने और बदनाम करने की धमकी दे रही थी। इसको लेकर आरोपी परेशान चल रहा था। महिला 31 अगस्त को बिहार से लौटी थी। एक सितंबर को आरोपी ने उसे पार्क में मिलने के लिए बुलाया। गुस्से में उसने चाकू से महिला की हत्या कर दी और भाग गया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img