उत्तर प्रदेश, नोएडा: मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में शनिवार सुबह महिला ने अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। लोग भागकर नीचे पहुंचे तो मां और बेटे के शव खून से लथपथ पड़े थे।

तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला अपने बेटे के मानसिक मंदित होने से परेशान थी। शव के पास से सुसाइड नोट मिला है।
पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की ACE CITY में सुबह 10 बजे का है।

बेटे की मानसिक बीमारी से परेशान थी

सोसायटी निवासी दर्पण चावला अपनी पत्नी साक्षी चावला (37) और 11 साल के बेटे दक्ष के साथ रहते थे। उनका बेटा दक्ष चावला (11) मानसिक रूप से मंदित था। परिवार के करीबी बताते हैं कि बच्चे की हालत को लेकर साक्षी लंबे समय से तनाव में रहती थी। अक्सर पड़ोसियों से भी कहती थी कि उसकी जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई है।

मिला सुसाइड नोट लिखा “दुनिया छोड़ रहे हैं

पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें साक्षी और उसके बेटे ने लिखा है कि वे “दुनिया छोड़ रहे हैं।” हालांकि नोट में सीधे तौर पर किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला बेटे की बीमारी और निजी हालातों से मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

सुबह 10 बजे कूदे, लोगों ने चीखें सुनीं

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे सोसाइटी के लोगों ने जोरदार आवाज सुनी। नीचे देखा तो मां और बेटा गंभीर हालत में पड़े थे। कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस की जांच जारी

बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और अन्य परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है। सोसाइटी के लोगों और मृतका के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह का पता चल सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img