Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुमे की नमाज

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुमे की नमाज
बरेली प्रकरण के बाद कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की पुलिस शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।बरेली प्रकरण के बाद कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की पुलिस शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही। पुलिस बल की मौजूदगी में जिले में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज कराई गई। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया। सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद में करीब 20 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि एहतियातन गुरुवार रात से ही क्षेत्र में गश्त एवं तलाशी अभियान तेज कर दिया गया था। यही वजह रही कि शुक्रवार की सुबह मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण से हुई। इस दौरान मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पीएसी पुलिस बल तैनात रहे।

बरेली विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। तीनों जोन में पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आला पुलिस अधिकारी भी फोन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और सेंट्रल नोएडा जोन के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। डीसीपी ने बताया कि नमाज कराने के लिए जिले में दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मी विभिन्न जगहों पर तैनात रहे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात रहा। दोपहर में नमाज के दौरान जिले की सभी मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने फेज-2 और सेक्टर 63 थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। स्थानीय लोगों से वार्ता कर समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। ग्रेटर नोएडा जोन में भी सुबह से ही पुलिस अलर्ट रही। पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों से हर उत्सव को भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। एक टीम सोशल मीडिया पर निगरानी करती रही।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें