Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: झूठी खबर से रंगदारी, 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: झूठी खबर से रंगदारी, 3 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -बिल्डर से मांगे 15 करोड़, ED, CBI और इनकम टैक्स में देते थे फर्जी शिकायत

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। एनसीआर के अलग-अलग शहरों में कारोबारियों और बिल्डरों के खिलाफ झूठी खबर प्रसारित कर रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों को नोएडा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम अंकुर गुप्ता , हरनाम धवन और नरेंद्र धवन है। इनके पास से 62 हजार रुपए, 1 डॉलर, फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। एक अन्य मामले में बसंत कुंज दिल्ली से जेल भी जा चुका है।

एसटीएफ नोएडा के पर्यवेक्षक नवेंदु कुमार ने बताया कि ये तीनों लोग एनसीआर के बड़े उद्यमियों के खिलाफ झूठी खबर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में चलवाकर फिर खबरों को हटवाने के नाम पर रंगदारी वसूलने का काम कर रहे थ। इन्ही के द्वारा एनसीआर के नामी बिल्डर को परेशान करने की नीयत से खबर छपवाने व ब्लैकमेल करते हुए 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। बिल्डर ने पैसा देने से मना किया गया तो रकम 5 करोड़ कर दिया गया। दबाव में आकर कुछ रकम बिल्डर ने दे दी। बाकी के लिए प्रेशर बना रहे थे।इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने 29 सितंबर को थाना सराय रोहिया दिल्ली से अंकुर गुप्ता इनके साथी हरनाम धवन, नरेंद्र धवन को पूछताछ के लिए शाम छह बजे के आसपास एसटीएफ नोएडा ऑफिस लाया गया। तीनों से सघन पूछताछ की गई। जिसके बाद रंगदारी मांगने के पुख्ता सबूत मिलने पर इन तीनों को 30 सितंबर रात करीब साढ़े बारह बजे गिरफ्तार किया गया।

दरियागंज में करता है दुकान
पूछताछ में अंकुर गुप्ता ने बताया कि उसकी उम्र करीब 52 साल है। 12वीं पास है। उसकी दरियागंज में कपड़े की दुकान है। दुकान पर लिए गए लोन अदा नहीं करने के कारण बैंक की कार्यवाही के दौरान अंकुर गुप्ता विभिन्न विभागों में शिकायत करने लगा। इससे उसे समझ में आया कि किसी व्यक्ति को परेशान कर उससे पैसा लेने के लिए इस तरह की शिकायत की जा सकती है। ऐसे में अंकुर गुप्ता ने एनसीआर के बड़े उद्यमियों , बिल्डरों की झूठी शिकायत ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, विकास प्राधिकरण और इओडब्ल्यू में करने लगा।

ऐसे बनाया सिंडिकेट
ऐसे में जिन उद्यमियों की शिकायत ये करता वे अपने अपनी छवी को धूमिल होने से बचाने के लिए कुछ पैसा इसको दे देते थे। इन कार्यो को बढ़ाने के लिए अंकुर गुप्ता ने दिल्ली के फ्री लांसर और छोटे पत्रकारों को लालच देना शुरू किया। इसी तरह इसने दिल्ली अपटूडेट नाम से यूट्यूब चैनल व दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित करने वाले नरेंद्र धवन और उसके बेटे हरनाम धवन को के अलावा कई और लोगों को अपने सिंडीकेट में शामिल किया। ऐसे में खबर छापकर लोगों को परेशान किया और रंगदारी वसूली। इसी तरह कई बिल्डरों को परेशान किया। जिससे उनका प्रोजेक्ट धीमा हुआ और सैकड़ों की संख्या में बायर्स को नुकसान होने लगा।

इनको किया टारगेट
इन तीनों ने हाल ही में करोलबाग में यूनिटी ग्रुप की ओर से बनाए जा रहे THE AMARYLLS गाजियाबाद इंदिरापुरम में शिप्रा एवं साया बिल्डर व इंदिरापुरम के ही हारमनी बिल्डर छपरौला ग्रेटर नोएडा केशव कुंज प्रोजेक्ट में थे। इनके खिलाफ इन लोगों ने जीडीए , रेरा, ईडी , ईओडब्ल्यू और इनकम टैक्स की शिकायत बनाकर खबर प्रसारित करने को लेकर ब्लैकमेल किया। साथ ही रंगदारी मागी।

Tata Motors Demerger 2025: पैसेंजर और कमर्शियल यूनिट अलग, शेयरहोल्डर्स को 1:1 में नए शेयर

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें