उत्तर प्रदेश, नोएडा: जेवर विधायक ने नोएडा एयरपोर्ट की तैयारियों की समीक्षा की, बोले-यह एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की। इस बैठक में एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर की विस्तार से समीक्षा की गई।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा। उन्होंने बताया कि यह एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत’ के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक हवाई यात्रा केंद्र नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास का एक नया द्वार होगा। यह प्रदेश और देश की वैश्विक पहचान को मजबूती देगा।

विधायक ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इस विश्वस्तरीय एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुविधाएं और ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ यह एयरपोर्ट देश-विदेश के यात्रियों को एक उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा।

बैठक के बाद धीरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि परियोजना में यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें सुरक्षा, पार्किंग, यात्रियों की आवाजाही और पर्यावरण-संवेदनशील निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img