उत्तर प्रदेश, नोएडा: इंटरनेशनल कराटे सेमिनार में जुटेंगे 50 ब्लैक बेल्ट विजेता और 300 खिलाड़ी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय दूसरे इंटरनेशनल कराटे और टेक्निकल सेमिनार होगा। प्रतियोगिता के डैन ग्रेडिंग स्पर्धा में कई राज्यों के 50 से अधिक ब्लैक बेल्ट विजेता हिस्सा लेंगे। क्यू ग्रेडिंग में एनसीआर से 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश शितोरियो कराटे एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 23 और 24 अगस्त को सेमिनार होगा। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और झारखंड से लगभग 50 ब्लैक बेल्ट विजेता हिस्सा लेंगे l 24 अगस्त को कलर बेल्ट यानी का एग्जाम होगा। इसमें एनसीआर से 300 खिलाड़ी भाग लेंगे।

इसमें यूनाइटेड अरब अमीरात दुबई से यूएई शितोरियो कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष रामालिंगमन कालियापेरुमाल और ऑल इंडिया शितोरियो के अध्यक्ष और वर्ल्ड शितोरियो कराते फेडरेशन के निदेशक सीएस अरुण मचाया खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करते हुए नजर आएंगे। मुख्य अतिथि स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका मेहता, जिला ओलिंपिक एसोसिएशन सचिव प्रमोद कुमार, सदस्य जफर खान, शितोरियु कराते एसोसिएशन उप से अध्यक्ष ब्रिज मोहन खन्ना, उपाध्यक्ष रवि कुमार, दीपक अग्रवाल, कन्हैया कुमार आदि मौजूद रहेेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img